फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three Brought Dead at Etah Medical College Emergency Two Die of Heart Attack

UP: पत्नी को बीएड की परीक्षा दिलाने आया था पति...सीने में उठा दर्द और हो गई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 24 Dec 2025 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 12:56 PM IST
सार

पत्नी को बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए आए पति के सीने में दर्द उठा। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Three Brought Dead at Etah Medical College Emergency Two Die of Heart Attack
हार्ट अटैक - फोटो : adobe stock images

विस्तार

एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तीन लोगों को लाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पत्नी को बीएड की परीक्षा दिलाने आए पति की जान हार्टअटैक से चली गई। एक अन्य व्यक्ति की हार्ट अटैक और एक की लंबी बीमारी की वजह से मौत होने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे पप्पू (28) निवासी समस्तीपुर बिहार को लाया गया। पत्नी मधू कुमारी ने बताया कि बिहार से बीएड की परीक्षा दिलाने के लिए आए थे। उनके सीने में दर्द हो रहा था। सुबह के वक्त अचानक सीने में तेजी से दर्द हुआ जिसके बाद इमरजेंसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं सोमवार की शाम करीब 4 बजे धर्मेंद्र (68) निवासी कपरेटा को परिजन लेकर आए।
विज्ञापन


पुत्र अमरीश ने बताया कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया था जिसका उपचार आगरा चल रहा था। शाम के वक्त अचानक उन्हें दिक्कत हुई। थोड़ी देर में तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मंगलवार की रात रीब 3 बजे अजब सिंह (75) निवासी बरई को लाया गया। बेटा सौरभ ने बताया कि उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ जिसके बाद इमरजेंसी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed