फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three brothers shot at the information of molesting sisters

बहनों से छेडछाड़ की सूचना पर पहुंचे तीन भाईयों को मारी गोली

Sat, 05 Jun 2021 10:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Three brothers shot at the information of molesting sisters
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव अचलपुर स्थित खेतों पर गई दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की गई। दोनों बहनों ने अपने भाइयों को वारदात की जानकारी दी तो वह बचाव में पहुंच गए। इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीनों भाई घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव अचलपुर के पड़ोसी गांव की रहने वाली एक 32 वर्षीय विवाहित महिला अपनी 17 वर्षीय छोटी बहन के साथ खेतों पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे गई थी। यहां पर लकड़ी एकत्रित कर रही थीं। तभी अचलपुर के कुछ युवक आ गए। युवकों ने दोनों के साथ छेड़छाड़ की और विरोध पर दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दोनों ने फोन कर अपने भाइयों को वारदात की जानकारी दी। तीन भाई मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए और फायरिंग कर दी। तीनों भाई गोली और छर्रे लगने से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि दोनों बहनें बाग में लकड़ी एकत्रित कर रही थीं। तभी बाग मालिक के पुत्र से कहासुनी हो गई। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। तीन लोग गोली व छर्रे लगने से घायल हुए हैं। इलाज के लिए भेजा गया है। अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed