फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three brothers died in road accident

UP: सात महीने पहले हुई शादी...एक हादसे ने छीन ली खुशियां, तीन भाइयों की हुई माैत; नहीं रुक रहे आंसू

Tue, 25 Feb 2025 06:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 06:06 PM IST
सार

खेतों में से काम कर लाैटते समय युवकों को ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया था। एक ही परिवार के चचेरे व तहेरे तीन भाइयों की माैत हो गई थी।

विज्ञापन
Three brothers died in road accident
अस्पताल में घायल का इलाज करते चिकित्सक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के रजपुरा में सोमवार रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन भाइयों की मौत हो गई। इनमें से एक की शादी महज सात महीने पहले हुई थी। पूर्व ही हुई थी। गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गांव रजपुरा निवासी संजय ने बताया कि भतीजे गुलशन का विवाह 7 माह पूर्व ही हुआ था। वह अपने परिवार के ही तहेरे भाई आदेश उर्फ आशू व गीतम सिंह और पड़ोसी श्रीकृष्ण के साथ खेतों में मजदूरी करके पैदल घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


सभी लोग गांव के लगभग 500 मीटर दूर तमरौरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देते हुए चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चिकित्सक ने आदेश, गुलशन और गीतम को मृत घोषित कर दिया। श्रीकृष्ण का एक निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतकों के घर पर मातम पसर गया है। संजय ने बताया कि गुलशन पर खेती नहीं थी। मजदूरी करके अपना व परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed