{"_id":"67ead98c8475d18d9903e1a2","slug":"threatened-to-kill-and-bury-fired-etah-news-c-163-1-eta1001-131711-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: मारकर दफना दूंगा...धमकी से दहशत में युवक, नेकसू खान सहित 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: मारकर दफना दूंगा...धमकी से दहशत में युवक, नेकसू खान सहित 11 लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Tue, 01 Apr 2025 01:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:12 PM IST
सार
एटा में एक युवक को जान से मारने की धमकी दी गई। इस धमकी के बाद से पीड़ित दहशत में है। पुलिस ने मामले में नेकसू खान सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना रिजोर में आलोक यादव निवासी बापूनगर कोतवाली नगर ने नेकसू खान सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने खेत में पशुओं का चारा बोते समय हमला कर पीटा। दोबारा खेत पर आने पर मारकर दफनाने की धमकी देते हुए फायर कर दिया।
आलोक यादव ने बताया कि 27 मार्च को गांव निधौली खुर्द में अपनी जमीन पर पशुओं के लिए चारे की बुवाई कर रहा था। इस समय गांव के नेकसू खान, नवाब शरीफ, हसन खान, अहमद खान, अफसाना, रईसा बेगम और पांच अन्य लोग ई-रिक्शा में सवार होकर आए।
खेत पर आकर गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हाथ में लाठी-डंडे लेकर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भागा तो अहमद खान ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। जो शरीर के पास से गुजर गई। गोली चलने की आवाज और शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग बचाने पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए बोले कि दोबारा खेत पर नजर आए तो मारकर यहीं दफना देंगे। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।