फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Threatened the Lekhpal on the phone by becoming a Tehsildar, report

तहसीलदार बनकर फोन पर लेखपाल को धमकाया, रिपोर्ट

Fri, 04 Jun 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Threatened the Lekhpal on the phone by becoming a Tehsildar, report
एटा। एक व्यक्ति ने खुद को तहसीलदार बताकर फोन पर लेखपाल को धमका दिया और एक पैमाइश करने से मना कर दिया। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फर्जी तहसीलदार की जानकारी होने पर लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला जलेसर तहसील क्षेत्र का है। दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुई। जिसमें एक व्यक्ति की ओर से लेखपाल विजेंद्र सिंह को फोन कर पैमाइश करने से मना किया गया साथ ही मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी। लेखपाल ने बताया कि उसके पास पैमाइश करने का तहसीलदार का आदेश है। इस पर उस व्यक्ति ने बताया कि अभी तुम्हारी बात तहसीलदार से कराते हैं।
विज्ञापन

दूसरे व्यक्ति ने खुद को तहसीलदार बताकर कहा कि कुछ रुपयों के लालच में गलत काम क्यों कर रहे हो? जहां जा रहे हो वहां से तुरंत वापस आ जाओ और पैमाइश नहीं करनी है। बाद में फोन कट गया। ऑडियो वायरल होने के बाद मामला बढ़ा तो लेखपाल ने कॉल की जानकारी की तो चला कि तहसीलदार ने उन्हें इस संबंध में फोन ही नहीं किया था। इस पर लेखपाल ने उपेंद्र यादव एड. निवासी ग्राम नगवई थाना जलेसर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। फर्जी तहसीलदार बनकर फोन पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फोन कॉल और ऑडियो की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

फोन से ठगी करने का आरोप
एटा। थाना मारहरा में एक युवक ने फोन से ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। योगेश निवासी गांव मोहम्मदपुर नगरिया का कहना है कि फोन के जरिए उसे बातों में लेकर एटीएम कार्ड का नंबर और ओटीपी पूछ लिया। दो बार में करीब 58 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed