फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thousands of liters of water per day is flowing into drains

हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बह जाता है नालियों में

Wed, 15 Feb 2017 12:12 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 15 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thousands of liters of water per day is flowing into drains
नाली में बहता पानी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
जल ही जीवन है, बिना जल के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। यह बात सभी अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन पानी की बर्बादी रोकने के लिए कोई भी गंभीर नजर नहीं आता। नगर पालिका प्रशासन हो या फिर आम नागरिक। सभी जल को यूं ही बर्बाद होते देखते रहते हैं। अंदेखी और नासमझी से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी यूं ही नालियों में व्यर्थ वह जाता है।

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग साढ़े आठ हजार पानी के कनेक्शनधारी उपभोक्ता हैं। इनके लिए पालिका प्रशासन प्रतिदिन 8.2 मीट्रिक लीटर पानी की सप्लाई करता है, लेकिन यह पूरा पानी उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पाता। हजारों लीटर पानी प्रतिदिन ही नालियों में व्यर्थ बह जाता है। पालिका के पानी की सप्लाई के उपभोक्ता पानी का प्रेशर कम आने पर जल संयोजन के लिए टोटी खोल लेते हैं, लेकिन पानी भरने के बाद उसे बंद नहीं करते हैं, इससे पानी व्यर्थ ही बहता रहता है। इतना ही नहीं लाइन के जर्जर होने पर उसे ठीक कराने में भी पालिका उदासिन बनी रहती है। पालिका के नियमानुसार संयोजनों को खोलना जुर्म है। लेकिन पालिका प्रशासन की ओर से खुले संयोजनों को बंद कराने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया जाता। सुपरबाइजर रोहन सिंह ने बताया कि शीघ्र ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यदि कहीं संयोजन खुला मिला तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed