{"_id":"63a735062100216ec93b3245","slug":"those-coming-from-abroad-will-be-tested-for-corona-etah-news-agr55801323","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विदेश से आने वालों की होगी कोविड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विदेश से आने वालों की होगी कोविड जांच
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश पर विदेश से आने वालों की कोरोना की जांच की जाएगी। साथ ही संबधित लोग निगरानी में रहेंगे। जांच के लिए 16 आरआर टीमों का गठन कर दिया गया है।
जिले में फिलाहल एक भी कोरोना का सक्रिय केस नहीं है। चीन के साथ जापान, अमेरिका, कोरिया और ब्राजील आदि देशों में कोरोना का नया वैरिएंट सामने आया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने निगरानी व जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विदेश से आने वालों की जांच करानी होगी। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही भी होम आइसोलेशन में एक सप्ताह तक रहने की सलाह दी जाएगी। इसके लिए सीएमओ ने सीएचसी व पीएचसी अधीक्षकों को निर्देश भी जारी किए हैं।
- सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग में लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच।
- विदेश से आने वाले व्यक्ति को आठ दिन तक आइसोलेशन में रखा जाए।
- विदेश से आने के बाद संक्रमित मिले व्यक्ति के सेंपल की जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी।
लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतें। भीड़ में जाने से बचे और मॉस्क लगाए। परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। जिले में सभी इंतजाम पूरे है। कोरोना की जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। - डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ