फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   This hospital is not independent of oxygen, it is self sufficient

ऑक्सीजन के मोहताज नहीं, आत्मनिर्भर हैँ ये अस्पताल

Wed, 28 Apr 2021 06:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
This hospital is not independent of oxygen, it is self sufficient
एटा। देश भर में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच हाहाकार मचा हुआ है। खासतौर से कोविड अस्पतालों में इसकी मांग बेतहाशा बढ़ गई है, लेकिन यहां बागवाला और चुरथरा के कोविड अस्पताल ऑक्सीजन के मोहताज नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर हैं। यहां 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें लगी हैं। एक मशीन हर मिनट चार से पांच लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन कर रही है। जिससे हर दिन 18 से 20 ऑक्सीजन सिलिंडर की बचत की जा रही है।
विज्ञापन

बागवाला में 30 व चुरथरा में 10 मशीनें लगी हैं। ये हवा से ऑक्सीजन बनाकर मरीजों के लिए व्यवस्था कर रहीं हैं। जिससे चिकित्सकों और अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन किल्लत का सामना नहीं करना पड़ रहा है। चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित मित्तल ने बताया कि हवा में उपलब्ध ऑक्सीजन से यह मशीन दोगुनी ऑक्सीजन बना रही हैं। जिससे मरीज को आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन मिल रही है।
विज्ञापन

प्रति मिनट पांच लीटर बनाती है ऑक्सीजन
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि एक मशीन प्रति मिनट पांच लीटर तक ऑक्सीजन बना रही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए यह कारगर साबित हो रही है। दोनों कोविड अस्पतालों में प्रतिदिन 18 से 20 सिलिंडरों की बचत हो रही है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर न होने पर समस्या हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे का है बैटरी बैकअप
बिजली से चलने वाली ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन में दो घंटे का बैटरी बैकअप भी है। अगर किसी कारण बिजली नहीं मिल रही तो दो घंटे मशीनें बैकअप से चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed