फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   This election is unique and the only one in the history of Etah.

एटा के इतिहास में यह चुनाव अनोखा और इकलौता

Mon, 17 Jan 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
This election is unique and the only one in the history of Etah.
एटा। जिले की राजनीति में 1977 का चुनाव ऐसा था जो अनोखा तो रहा, इकलौता भी है। ऐसा चुनाव आज तक नहीं हुआ। अलीगंज विधानसभा सीट पर केवल दो ही उम्मीदवार थे, जिनका सीधा-सीधा मुकाबला था। जनता पार्टी और कांग्रेस की इस सीधी टक्कर में जनता पार्टी ने परचम फहराया था। रोचक चुनाव के बीच जीत-हार में मामूली मतों का अंतर रहा था।
विज्ञापन

यूं तो अलीगंज विधानसभा सीट ही एटा की राजनीति में खास मायने रखती है, लेकिन कई बार विशेष वजहों से इसने सबका ध्यान खींचा है। ऐसा ही कुछ 1977 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान हुआ। यहां जब चुनाव की घोषणा हुई तो चुनाव लड़ने वाले ही नजर नहीं आ रहे थे। अंत समय तक यहां दो ही नामांकन हो सके। एक ओर सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से कद्दावर नेता लटूरी सिंह चुनाव मैदान में थे, तो उनके सामने कोई चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

कई वर्गों ने मिलकर गेंदालाल को चुनावी रण मेें उतारा। जिन्हें जनता पार्टी ने टिकट दिया। मुकाबला बेहद ही रोचक रहा था। यहां तक कि गोलियां भी चलीं। कुल 124636 मतदाताओं में से 83866 ने वोट डाले। चुनाव के बाद परिणाम भी उतने ही रोमांचक थे। एक-एक बूथ की गणना के बाद कभी किसी का तो कभी किसी का पलड़ा भारी मालूम पड़ता रहा। 41452 वोट गेंदालाल को तो 4119 वोट लटूरी सिंह को मिले। महज 334 मतों के अंतर से गेंदालाल विजयी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज में कब कितने प्रत्याशी
1952 8
1957 7
1962 10
1967 8
1969 7
1974 6
1977 2
1980 7
1985 5
1989 9
1991 21
1993 52
1996 28
2002 8
2007 16
2012 16
2017 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed