{"_id":"6503480de53e84509b07f2fd","slug":"thieves-took-away-cash-and-jewelery-from-four-places-etah-news-c-163-1-sagr1017-5311-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चार स्थानों से नकदी और आभूषण ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चार स्थानों से नकदी और आभूषण ले गए चोर
Thu, 14 Sep 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में चार स्थानों पर चोरी की वारदात हुईं हैं। इनमें पिलुआ व निधौली कलां में बड़ी वारदात बताई जा रही हैं। जबकि शहर में कार का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं जसरथपुर में दो को नामजद कर चोरी की रिपोर्ट लिखाई गई है।
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गठुर्रा निवासी सौरभ के घर में छत के रास्ते से चोर 13 सितंबर की रात घुस गए। चोर दो चेन, दो जोड़ी झुमकी, 6 अंगूठी और 70500 रुपये ले गए। 2 लाख रुपये से अधिक की चोरी होने की बात कही जा रही है। मकान स्वामी ने ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी रमेश चंद्र ने 13 सितंबर की रात में चोरी होने की रिपाेर्ट लिखाई है। अलमारी का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर चोर ले गए। जिसकी कीमत 1.50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। दोनों थानों की पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
थाना जसरथपुर में रीना देवी निवासी नगला सरदार ने चोरी की रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 27 अगस्त को गांव का ही भोला उर्फ भोले सहित दो लोग घर में रखे 19500 रुपये, सोने के कुंडल और चांदी की पायल चोरी कर ले गए। जबकि कोतवाली नगर जीटी रोड स्थित होटल एसजेडी के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर 13 सितंबर की रात में लेपटॉप और बैग चोरी कर लिया गया। इसकी रिपोर्ट विनय पांडेय निवासी गोपालपुर थाना मलमनवा जिला गोंडा ने दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से चोर पकड़ लिया गया, सामान बरामद हो गया है।