{"_id":"6623e5d8fec7145c820fd82a","slug":"thieves-committed-theft-in-inspector-house-in-etah-stole-jewellery-and-cash-worth-lakhs-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: दीवार फांदकर दरोगा के घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण और नकदी कर दी पार; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: दीवार फांदकर दरोगा के घर में घुसे चोर, लाखों के आभूषण और नकदी कर दी पार; पुलिस तलाश में जुटी
Sat, 20 Apr 2024 10:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Apr 2024 10:06 PM IST
सार
चोर दीवार फांदकर दरोगा के घर में घुसे। लाखों के आभूषण और नकदी पार कर दी। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। लोहे का बक्सा, सूटकेस और मोबाइल फोन ले गए।
विज्ञापन
चोरों ने दरोगा के घर की चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में दरोगा के घर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दीवार फांदकर घर में घुसे। लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली नगर थाना के मोहल्ला मयूर विहार निधौली रोड की है। अतुल कुमार ने बताया कि पिता उम्मेद सिंह वर्तमान में कासगंज कोतवाली में दरोगा के पद पर तैनात हैं। घर का निर्माण चल रहा है। दीवार आधी बनी हुई है। 18 अप्रैल की रात मैं, मेरा भाई अनुराग कुमार, अनुरोध यादव और मां निर्मला देवी लगभग 11 बजे खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन
कमरे के बाहर गर्मी की वजह से कूलर चल रहा था। उसकी आवाज में चोरों के आने का पता नहीं चला। सुबह जागने पर पता चला कि घर में रखा लोहे का बक्सा, सूटकेस और मोबाइल फोन नहीं हैं। पता चला कि रात के समय चोर अधबनी दीवार फांदकर घर में घुस आए। बक्सा, सूटकेस व चार मोबाइल फोन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
लोहे के बक्से में कपडे, मां के सोने व चांदी के आभूषण और लगभग 1.68 लाख रुपये नकद रखे हुए थे। जबकि सूटकेस में तमाम जरूरी कागजात थे। कोतवाली नगर में तहरीर दे दी है। कोतवाली प्रभारी अरुण पवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। टीम लगा दी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।