फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thieves broke the lock of the secretariat and took away records and DVR

Etah News: सचिवालय का ताला तोड़ कर अभिलेख व डीवीआर ले गए चोर

Tue, 20 Aug 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the secretariat and took away records and DVR
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के दहेलिया पूठ में सोमवार की रात चोरों ने सचिवालय का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर सरकारी अभिलेख सहित सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले गए। प्रधान ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


सोमवार की रात पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस की नजर गांव में बने सचिवालय पर पड़ी। देखा वहां का ताला टूटा पड़ा है। अंदर सामान की बिखरा पड़ा है। पुलिस ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ललित मोहन मिश्रा ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली सचिवालय में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंच देखा कि वहां रखा कंप्यूटर, इन्वर्टर की बैट्री सहित सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व अभिलेख गायब थे।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि गांव में आठ दिन पूर्व में तीन चोरी हुई थी। जिसमें लगभग 4 लाख रुपये के सामान चला गया था है। थाना प्रभारी जसरथपुर ओमप्रकाश ने बताया की सोमवार की रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गांव के पास से जब टीम गुजरी तो देखा की सचिवालय का दरवाजा खुला हुआ है जाकर देखा गया तो सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा घटना स्थल का निरीक्षण किया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed