{"_id":"696e7951223da11f360ba1f7","slug":"thieves-broke-into-two-locked-houses-and-stole-jewellery-worth-lakhs-of-rupees-etah-news-c-163-1-eta1003-145117-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चोरों ने दो बंद मकान को खंगाल लाखों रुपये के आभूषण चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चोरों ने दो बंद मकान को खंगाल लाखों रुपये के आभूषण चुराए
Tue, 20 Jan 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज के मोहल्ला लुहारी दरवाजा में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
अलीगंज। कस्बे के किला रोड में मोहल्ला लुहारी दरवाजा के दो बंद मकानों को चोरों ने रविवार की रात निशाना बनाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने पर तीन चोर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं जिनकी पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
कस्बे के मोहल्ला लुहारी दरवाजा के गुरविंद सिंह ने बताया वह मूलरूप से फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव गनेशपुर के निवासी हैं। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही हैं। आभूषण बनवाकर पहले से घर पर रख लिए थे। शादी के सिलसिले में रविवार को वह परिवार संग गांव गए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पता लगा है कि रविवार की रात करीब 1.37 बजे तीन लोग मकान का ताला तोड़कर घुस आए और अलमारी, बेड, बक्से आदि में रखे सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषण की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक है।
इसके बाद चोरों ने पड़ोसी विकास के मकान को निशाना बनाया जो जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अमृतपुर का निवासी है। यहां से चोर सोने-चांदी के जेवरात और पचास हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह होने पर पड़ोसियों ने देखा तो फोन कर जानकारी दी। इसके बाद कस्बे में आए और दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी हैं। पुलिस उपाधीक्षक नितीश गर्ग ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।