{"_id":"63ea2dc685f43c5bf30a8f67","slug":"they-grabbed-rs-5-lakh-from-a-brick-kiln-contractor-etah-news-c-25-1-60289-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा: ईंट-भट्ठा के ठेकेदार से पांच लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: ईंट-भट्ठा के ठेकेदार से पांच लाख रुपये हड़पे
Mon, 13 Feb 2023 06:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 13 Feb 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में अदालत के आदेश पर ईंट-भट्ठों पर पथाई कराने वाले ठेकेदार से पांच लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नरेश चंद्र निवासी नगला मुही थाना कोतवाली देहात का आरोप है कि पूरन सिंह व ग्याप्रसाद निवासी ताजपुर थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज और ओमपाल निवासी बृह्मपुरी थाना व कस्बा सोरों जिला कासगंज ईंट की पथाई करते हैं। लोगों से 28 अक्तूबर 2020 को बात तय हो गई और एडवांस के रूप में दो लाख 52 हजार और दूसरी बार में 2.50 लाख रुपये ले गए।
इसके बाद कार्य करने नहीं आए तो 10 अगस्त 2022 को रकम वापस करने के लिए संपर्क किया। उन्होंने धनराशि देने से इन्कार कर दिया और रकम हड़प कर ली। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद