{"_id":"6851ae61c0b8752dfc020bfd","slug":"they-are-not-returning-the-jewellery-and-cash-taken-on-the-pretext-of-their-daughters-marriage-etah-news-c-163-1-eta1001-135071-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेटी की शादी की कहकर लिए गहने व नकदी नहीं कर रहे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेटी की शादी की कहकर लिए गहने व नकदी नहीं कर रहे वापस
Tue, 17 Jun 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। बेटी की शादी की कहकर लिए गहने व नकदी वापस नहीं करने की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर थाना बागवाला में दर्ज कराई गई है। मामले में गांव नगला मड़िया निवासी अनार सिंह ने टीचर्स कॉलोनी कस्बा व थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर निवासी दिनेश चंद्र राजपूत सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला मड़िया निवासी अनार सिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि 4 मई 2016 को बेटे बलराम की शादी टीचर्स कॉलोनी निवासी दिनेश चंद्र राजपूत की बेटी अंजू के साथ की थी। 15 फरवरी 2025 को समधी दिनेश चंद्र, उनकी बेटी मोनिका, उनका बेटा रमन, रवि और पुत्रवधू सरोज घर पर आए। बताया कि छोटी बेटी मोनिका का 14 फरवरी को विवाह है, 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद कर दीजिए।
घर में रखे 25000 और गांव के साहूकार से 25000 रुपये लेकर इनको दे दिए। साथ ही पत्नी के कुछ सोने-चांदी के गहने भी इनको सौंप दिए। 14 फरवरी को जब इनके घर पहुंचा तो देखा वहां शादी जैसा कोई माहौल नहीं था। पूछने पर पता चला कि इन लोगों ने झूठ बोलकर रुपये और गहने लिए थे।
विज्ञापन
वापस मांगे तो यह लोग गालियां देने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।