{"_id":"650bc9dfab02ed767b03d694","slug":"thermal-project-producing-300-mw-electricity-will-start-today-etah-news-c-163-1-sagr1016-5607-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 300 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली तपीय परियोजना आज होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 300 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली तपीय परियोजना आज होगी शुरू
Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
एटा। इतिहास के पन्नों में जिले का भी नाम जुड़ने जा रहा है, जो यहां के लिए गौरवमयी उपलब्धि होगी। बहु प्रतीक्षित जवाहर तापीय परियोजना में बृहस्पतिवार से बिजली उत्पादन शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 300 मेगावाट बिजली बनाई जाएगी। इसे लेकर परियोजना में बुधवार को दिन भर व्यवस्थाओं को देखा गया, तैयारियाें को अंतिम रूप दिया गया।सपा शासनकाल में इस परियोजना को जमीनी रूप दिया गया था। 23 दिसंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका शिलान्यास किया। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया। लक्ष्य था कि 52 महीने में काम पूरा कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। कोरोना सहित अन्य कई वजहों से निर्माण पूरा होने में देरी हुई। पिछले 16 अक्तूबर 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परियोजना के देखने आए थे। उन्होंने मार्च में एक इकाई को संचालित करने के निर्देश दिए। हालांकि, इस समय सीमा में भी खामियां रह गईं और देरी होती रही।
अब सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं और परियोजना बिजली उत्पादन के लिए तैयार है। बृहस्पतिवार को यहां कोयले से पहली बार बिजली बनाई जाएगी। 660 मेगावाट प्रतिदिन की क्षमता वाली एक इकाई को चालू किया जा रहा है। इससे फिलहाल 300 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक करीब 15 दिन में 660 मेगावाट की क्षमता वाली दूसरी इकाई का भी काम पूरा कर लिया जाएगा।
तापीय विद्युत उत्पादन वाला चौथा जिलाप्रदेश में अभी तक चार तापीय विद्युत परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। इनमें सोनभद्र में दो तथा झांसी और अलीगढ़ में एक-एक परियोजना से बिजली का उत्पादन किया जाता है। अब प्रदेश में एटा चौथा जिला बन गया है जहां तापीय परियोजना से बिजली उत्पादन किया जाएगा। खास बात यह भी है कि एटा की परियोजना 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की है। जिससे कि तीन परियोजना कम क्षमता वाली हैं। केवल अनपरा, सोनभद्र की तापीय परियोजना इससे अधिक 2630 मेगावाट की है।
विज्ञापन
सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं, बृहस्पतिवार से परियोजना में हम बिजली उत्पादन शुरू करने जा रहे हैं। ट्रांसमिशन लाइन का भी परीक्षण हो चुका है। बुधवार को अंतिम रूप से सभी परीक्षण किए गए हैं। - अजय कटियार, परियोजना प्रबंधक