फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was traffic jam throughout the day on both sides of the market.

Etah News: मंडी के दोनों ओर मार्गों पर दिनभर रहे जाम के हालात

Fri, 18 Oct 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 18 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
There was traffic jam throughout the day on both sides of the market.
एटा। मंडी समिति में धान की आवक बढ़ने से अलीगंज रोड व जीटी रोड पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियों के खड़े होने कारण रोड पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। यातायात पुलिस की कोशिशें भी नाकाफी हैं। शुक्रवार को भी दोनों मार्गों पर जाम के हालात दिनभर बने रहे।
विज्ञापन


मंडी समिति में लगातार धान की आवक बढ़ रही है। इससे जीटी रोड व अलीगंज रोड मंडी गेट के बाहर सड़क पर जाम लग रहा है। शुक्रवार को भी मंडी के अंदर से लेकर गेट के बाहर दोनों सड़कों पर किसानों की धान नदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आड़े-तिरछे खड़े होने से दोपहर के समय यातायात प्रभावित हो गया। यातायात पुलिस के काफी प्रयास के बाद शाम तक सुचारू हो सका।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि जाम का कारण व्यापारी और मंडी समिति प्रशासन की मिलीभगत है। अगर मंडी गेट पर लगे कांटे सही हो जाएं और किसानों के वाहनों की तौल मंडी के कांटों पर अनिवार्य कर दी जाए तो जाम से निजात मिल सकती है। बाहर तौल कराने की वजह से जाम की स्थिति पैदा होती है। संवादभ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed