फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   there was dispute between two parties In Etah in which eight people were injured

नाली से पानी निकलने को लेकर विवाद: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग कर फैलाई दहशत, आठ लोग घायल

Sun, 28 May 2023 10:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 10:25 PM IST
सार

एटा में नाली से पानी निकलने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसमें आठ लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
there was dispute between two parties In Etah in which eight people were injured
नाली से पानी निकलने को लेकर विवाद: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग कर फैलाई दहशत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग भी की। इस वारदात में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन

गाली-गलौज कर शुरू कर दी मारपीट

घटना रिजोर थाना क्षेत्र के निधौली खुर्द गांव की है। एक पक्ष के कुक्कन ने बताया कि उसने घरेलू सबमर्सिबल पंप लगाया था। सुबह करीब आठ बजे इसका कीचड़युक्त पानी नाली में चल रहा था। इसको लेकर पड़ोसी सोवरन सिंह, इनके पुत्र पुरुषोत्तम और अनिल ने विरोध कर गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर लाठी-डंडा और धारदार हथियारों से हमला कर दिया और फायरिंग भी की। 

विज्ञापन

ये लोग हुए घायल

इस वारदात में कुक्कन, इसका भाई वैद्य, शैतान सिंह और आशू घायल हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के सोरन सिंह, इसका पुत्र अनिल, पुरुषोत्तम और परिवार के ही अवधेश घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से आशू, अनिल और अवधेश को आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  अब नहीं बनेंगे राशन कार्ड: सरकारी राशन पाने के पात्र तो हैं, लेकिन हकदार नहीं, क्या आप भी हैं इस

किसी पक्ष ने नहीं दी तहरीर

थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि सबमर्सिबल का पानी नाली में जाने को लेकर विवाद झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और उपचार चल रहा है। अभी तक किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed