फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was an altercation with traders while removing encroachment.

Etah News: अतिक्रमण हटवाने के दौरान व्यापारियों से हुई नोकझोंक

Mon, 16 Dec 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 16 Dec 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
There was an altercation with traders while removing encroachment.
एटा। शहर के लोगों को अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने सोमवार को अभियान शुरू किया। पहले दिन कचहरी रोड और जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ व्यापारियों से कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई, लेकिन अधिकारियों और पुलिसबल को देख अतिक्रमणकारी शांत हो गए।
विज्ञापन

एटा में लंबे समय से व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हावी है। फुटपाथ से लेकर सड़क पटरी तक लोगों ने अस्थायी और स्थायी रूप से कब्जा कर रखा है। ऐसे में इन दुकानों के आगे रास्ते काफी संकरे हो गए हैं। इनसे निकलना मुश्किल हो जाता है और अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। इन समस्याओं को लेकर प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और परिवहन विभाग ने अभियान की रूपरेखा बनाई। व्यापारियों ने खुद अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिसंबर तक का समय मांगा। इस पर प्रशासन ने 16 दिसंबर से अभियान की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार दोपहर के मय कचहरी मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क से इस अभियान की शुरूआत की गई। एएसपी राजकुमार सिंह, सीओ सदर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, ईओ नगर पालिका वेदप्रिय आर्य, नायब तहसीलदार शाश्वत अग्रवाल और पुलिसबल की मौजूदगी में जीटी रोड स्थित ऋषि मार्केट तक सड़क के किनारे अतिक्रमणकारियों से फुटपाथ को खाली कराया गया। दुकानों के बाहर तिरपाल और बांस तथा बोर्डों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई होती देख लोग अपनी दुकानों के आगे से अतिक्रमण को स्वयं हटाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने कहा कि सड़कों को अतिक्रमण की गिरफ्त में नहीं आने दिया जाएगा। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कोतवाली प्रभारी राजेश चौहान, यातायात प्रभारी अनिल वर्मा, पीटीओ अभिनव चौधरी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed