फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There was a fight behind the jewellery, a young man committed suicide by hanging himself in anger

Etah News: गहनों के पीछे हुई लड़ाई, आक्रोश में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 29 Aug 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
There was a fight behind the jewellery, a young man committed suicide by hanging himself in anger
एटा। रिजोर थाना क्षेत्र के गांव मंसुखपुर में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। पिता ने बताया कि पत्नी से गहनों के पीछे विवाद हो गया तो गुस्से में घर से चला आया। गांव के बाहर एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया।
विज्ञापन

गांव मंसुखपुर निवासी धनपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटे आदित्य कुमार उर्फ नितिन (20) की घर पर पत्नी से लड़ाई हो गई। बेटा शादी से पहले भी दो बार फंदा लगाने का प्रयास कर चुका है। तब कहता था कि मेरी शादी करो, हमने सोचा शादी के बाद इस प्रकार की हरकतें नहीं करेगा। शादी के बाद वह पत्नी को परेशान करता रहता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पत्नी गहनों को बक्से में रख रही थी, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आदित्य गुस्सा होकर घर से निकल आया। लगभग एक घंटे बाद सूचना मिली कि आदित्य गांव के बाहर नौबत सिंह के खेत में पेड़ की टहनी पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया है। सभी लोग भागते हुए पहुंचे और फंदे से उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अलका तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया कि परिजन फिलहाल आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। कोई तहरीर भी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। उसके बाद कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed