फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There is no medical college or even cancer testing in the district.

Etah News: जिले में मेडिकल काॅलेज, कैंसर की जांच तक नहीं मौजूद

Sat, 03 Feb 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 03 Feb 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
There is no medical college or even cancer testing in the district.
एटा। 20 लाख की आबादी वाले जिले में जानलेवा बीमारी कैंसर के उपचार का कोई इंतजाम नहीं है। इलाज तो दूर यहां जांच तक की व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते मरीजों की स्थिति सामने नहीं आ पाती है। लोगों को आगरा, दिल्ली व मुंबई आदि के अस्पतालों में जाना पड़ता है। जबकि जिले में मेडिकल कॉलेज संचालित हैं।
विज्ञापन



जिले में कैंसर के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हो रहीं है। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो बीते वर्षों के सापेक्ष जिले में इस वित्तीय वर्ष में मरीजों की संख्या में कमी आई है। लेकिन असल स्थिति में कई लोग इस भयानक बीमारी से पीड़ित चल रहे हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज हो या फिर सरकारी अन्य कोई अस्पताल, यहां तक कि निजी अस्पतालों में भी इसकी जांच की सुविधा नहीं है। लोगों को मालूम ही नहीं हो पाता कि वह कैंसर जैसे रोग से ग्रसित चल रहे हैं। ऐसे में उनकी बीमारी गंभीर और लाइलाज होती जाती है। स्थानीय चिकित्सक भी महीनों उपचार के बाद कैंसर के बारे में पता नहीं कर पाते। परेशानी से निजात न मिलने पर मरीज अन्य शहरों में जाते हैं। तब तक देर हो चुकी होती है। जिले में वर्तमान में 21 कैंसर के रोगी इस वित्तीय वर्ष में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed