फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There can be no one else like you

Etah News: तेरी शक्ल जैसी कोई और नहीं हो सकती

Tue, 17 Feb 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
There can be no one else like you
कस्बा जलेसर स्थित दरगाह इब्राहीमशाह में चल रहे 770 उर्स मेले में मुकाबला ऐ कब्बाली देखते लोग। स
जलेसर। नगर की दरगाह इब्राहिम शाह में आयोजित 770वें उर्स मेले में सोमवार की रात कोे मुकाबला-ए-कव्वाली में कव्वालों की बेहतरीन पेशकश सुन दर्शक भोर होेने तक डटे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक रणजीत सुमन और थाना प्रभारी अमित कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कानपुर के कव्वाल शरीफ परवाज एवं बनारस की शबनम के बीच हुए मुकाबले में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कव्वाली पेशकर समा बांध दिया। शरीफ परवाज ने काली कमली वाले में वो जीशान नजर आता है, दोनों आलम का निगहेबान नजर आता है कव्वाली पेश की। इसके जवाब में शबनम ने तेरी जैसी चीज जमाने में दिखती है पर तेरी जैसी नहीं हो सकती तेरी शक्ल जैसी कोई और नहीं हो सकती।
विज्ञापन


कार्यक्रम के शुभारंभ पर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मुईनुददीन उर्फ बबलू पहलवान, सचिव जाहिद ने सभी अतिथियों और दोनों कव्वालों एवं उनकी टीम का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में असलम कुरैशी, अलीम कुरैशी, हफीज खाॅ, सभासद ऐनउल हक, मनोज बजरंगी, वकील अख्तर, महबुउर्रमान अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed