{"_id":"3c55e6c819f25f07ea03a399a4323643","slug":"then-the-storm-lasted-the-bullied-farmer-sky-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चली आंधी, बादल ने डराए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चली आंधी, बादल ने डराए किसान
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 02 May 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह छाए काले बादलों और तेज आंधी से
विज्ञापन
किसान सहम गए। गांव देहात में आंधी से किसानों काखेतों में रखा भूसा उड़
गया। वहीं आसमान में काले बादल देख जायद फसल के किसानों की सासें थम र्गइं।
बता दें कि बरसात और ओलावृष्टि के चलते प्रभावित हुई रबी की फसल के बाद
किसानों की उम्मीद जायद की फसल से लगी हुई है। दूसरी ओर गर्मी के चलते
लोगों का बुरा हाल है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे
हैं।
इस बार बिगड़े मौसम के मिजाज अभी सही होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज आ रही आंधी बरसात किसानों को परेशान कर रही है। अनाज घर ले जाने के बाद किसानों को पशुओं के लिए भूसा घर ले जाना मुश्किल हो रहा है। आसमान में हर दिन छा रहे काले बादलों को देखकर टमाटर और सब्जी किसान सहमे नजर आ रहे हैं। शनिवार को सुबह आंधी आई। धूल भरी आंधी के चलते सड़कों पर चल रहे लोग इससे बचते नजर आए। वहीं मौसम विभाग द्वारा फिर से बरसात होने की दी जा रही चेतावनी से भी किसान चिंतित है।