फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Then the rain , drying fields Lock

फिर बारिश, खेतों में लांक भी चौपट

Mon, 13 Apr 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 13 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
पहले से ही आपदा की मार झेल रहे किसानों के लिए सोमवार भी भारी रहा। बारिश
विज्ञापन
के साथ ही किसानों के आंसू भी बहे। खेतों में पानी भर जाने से कटाई मढ़ाई का काम प्रभावित हो गया। लांक भींग गया। अब गेहूं का दाना काला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। जनपद में कहीं तेजी तो कहीं धीमी बारिश हुई।



पिछले दिनों हुई बारिश से फसलें पहले ही तबाह हो गई थीं। कुछ फसल को घरों तक पहुंचाने में जुटे किसान पर सोमवार का दिन भारी पड़ गया। बारिश ने कटे फसल को भिंगो दिया। खेतों में पानी भर गया। कई जगह कटाई का काम प्रभावित हो गया। किसानों को बचे गेहूं के दाने की चमक फीकी होने की चिंता है। ऐसे में उनकी फसलों का दाम भी गिर सकता है। उनके सामने कर्ज चुकाने समेत अन्य परेशानी खड़ी हो जाएगी। अमांपुर में दोपहर को बारिश हुई। किसान महीपाल ने बताया कि अब बची हुई फसल ही तबाह हो गई है। पटियाली में रविवार रात हुई बारिश और सोमवार को छाए बादलों ने किसानों के हलक सुखा दिए। किसान मुन्ना शाक्य, अमरपाल कश्यप, धर्मेंद्र सोलंकी का कहना है कि पकने के बाद भीगी गेहूं की फसल बरसात से और खराब हो जाएगी। उसके स्वाद में कमी आएगी। धूप निकलने पर बाल सड़ भी सकती है।



तबाह सभी किसानों को मिले मुआवजा
 भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष भगवान सिंह राघव का कहना है कि राजस्व कर्मी किसानों के खेतों पर जाकर आकलन करें। प्रभावित सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed