फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Then the inauguration of the postponed medical college

फिर टला मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Then the inauguration of the postponed medical college
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण फिर टल गया है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आरके अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ से प्रमुख सचिव ने कार्यक्रम टलने की जानकारी दी है। इससे पहले सीएमओ के साथ प्राचार्य ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण 15 जुलाई को प्रस्तावित था। इसको लेकर बुधवार सुबह से ही तैयारियां की जा रही थी। हालांकि लिखित में सूचना न आने से संशय बना हुआ था। बुधवार सुबह प्राचार्य डॉ. आरके अग्रवाल के साथ सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी मारहरा रोड स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को देखने पहुंचे। उन्होंने लेक्चर हॉल सहित फैकल्टी के रहने के स्थान सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात की। वहीं दोपहर बाद प्रमुख सचिव का प्राचार्य के पास मैसेज आया कि कॉलेज का लोकार्पण टल गया है। प्राचार्य ने का कहना है, अभी यह नहीं बताया गया है कि लोकार्पण कब होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का न बदला जाए नाम
जलेसर। लोधी समाज की बैठक में मेडिकल कॉलेज के नाम को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि अवंतीबाई लोधी का बलिदान पूरे समाज के लिए था। उनके नाम पर रखे गए मेडिकल कॉलेज का नाम का विरोध गलत है, इसे बदला नहीं जाना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, डॉ. गोकुल सिंह, भागीरथ सिंह, गोवर्धन सिंह, महेश राजपूत, सुभाष लोधी, सुरेंद्र लोधी, सत्यपाल सिंह, पिंकेश राजपूत, मुकेश राजपूत, शीलू प्रधान, धर्मेंद्र सिंह प्रधान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed