फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Then open the game of fair play campaign

चला अभियान तो खुला मेल का खेल भी

Tue, 13 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Tue, 13 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Then open the game of fair play campaign
एटा/जैथरा। पुलिस और आबकारी विभाग से साठगांठ कर शराब माफिया आसानी से लोगों तक ‘मौत का जहर’ पहुंचा रहे हैं। लखनऊ में हुई मौत के बाद ही जिले में मंगलवार को डीजीपी के आदेश के बाद आबकारी विभाग ने हजारों लीटर लहन नष्ट कराई। वहीं कई आरोपी भी पुलिस ने पकड़े। जबकि अवैध कारोबार यहां धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन कार्रवाई अभी तक नहीं हो रही थी।
विज्ञापन



पुलिस और आबकारी टीम ने मंगलवार को मोहल्ला हिंदूनगर में कार्रवाई की। करीब 50 से अधिक मकानों से 150 लीटर कच्ची शराब, छह भट्ठी और उपकरण बरामद किए। साथ ही एक हजार लीटर लहन नष्ट कराई। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि गांव कुठिला लायकपुर, बारथर, गोपालपुर आदि जगहों से करीब 180 लीटर शराब, तीन भटठ्ी सहित उपकरण बरामद किए गए, वहीं तीन आरोपी भी पकड़े गए। जैथरा पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से 129 लीटर कच्ची शराब, 50 लीटर लहन सहित उपकरण बरामद किए हैं। आकाश निवासी कंजड़ कालोनी सहित नौ आरोपी पकड़े गए। चेकिंग के दौरान पुलिस ने धुमरी से पंजाब प्रांत के 203 पव्वा बरामद किए। तस्करी कर राजकिशोर निवासी धुमरी को पकड़ा। थाना मारहरा के दरोगा ने गांव हयातपुर चौराहा से 30 लीटर कच्ची शराब सहित आरोपी राजेंद्र निवासी मोहल्ला कम्बोह को पकड़ा। वहीं गांव नगला शीशम से हरियाणा प्रांत की नौ पेटी शराब पुलिस ने आरोपी रक्षपाल के पास से बरामद कीं। एक अन्य आरोपी नेत्रपाल भागने में सफल रहा। अन्य थानों की पुलिस ने करीब सौ लीटर से अधिक शराब सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपी पकड़े।
विज्ञापन




महीनादारी पहुंचती है तो फिर क्यों कार्रवाई हो रही
कच्ची शराब के लिए बदनाम मोहल्ला हिंदूनगर में जब पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो वहां एक युवती की पुलिस से नोकझोंक हो गई। युवती बार-बार पुलिस से यही बात कह रही कि जब महीनादार मिल रही है तो फिर क्यों कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़े माफियाओं के आगे पुलिस बेवस
खादी का खाकी पर दबाव कहें, या फिर कुछ और। नेताजी की शरण में आकर जिले में बड़े शराब माफियाओं पर पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है और छुटभइयों पर ही कार्रवाई तक सीमित रह जाती है। बता दें कि थाना पिलुआ, थाना निधौलीकलां, नगर, कोतवाली देहात में पिछले दिनों बाहरी प्रांत की लाखों की शराब पकड़ी गई, मगर इनमें खादी के आगे बेवस पुलिस आरोपियों को जानने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed