{"_id":"666dd27c4bea41ae5804ffac","slug":"theft-worth-lakhs-from-three-houses-in-nagla-galu-etah-news-c-163-1-eta1001-118377-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नगला गलू में तीन घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नगला गलू में तीन घरों से लाखों की चोरी
Sat, 15 Jun 2024 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 15 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला गलू में तीन लोगों के घर से शुक्रवार की रात लाखों की चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल के बाद चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।गांव नगला गलू निवासी मोहरपाल सिंह ने बताया कि उसके घर से लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए गए हैं। वहीं पड़ोसी पंकज कुमार के घर से लगभग डेढ़ लाख रुपये के आभूषण और योगेश कुमार के घर से दो लाख रुपये के आभूषणों के साथ नकदी की भी चोरी की गई है। मोहरपाल ने बताया कि सब लोग खाना खाने के बाद छत पर सो गए। पता नहीं चला कब चोर आए और चोरी करके चले गए।
इसी प्रकार पंकज कुमार और योगेश के यहां भी सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे। कूलर की आवाज के चलते कुछ पता नहीं लगा और चोर हाथ साफ कर गए। तीनों ही घरों में लोगों को सुबह जागने के बाद जानकारी हुई कि उनके यहां से लाखों रुपये की चोरी हो गई है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि शुक्रवार की रात नगला गलू में तीन घरों से चोरी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जांचकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही घटना करने वाले चोरों को पकड़ लिया जाएगा।