फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Theft of shop shutters cut

दुकान का शटर काटकर हजारों की चोरी

Fri, 16 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Fri, 16 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Theft of shop shutters cut
परचून की दुकान का शटर काटकर चोर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। वहीं चोरों ने एक बैंक का ताला तोड़ दिया, लेकिन चोरी करने में असफल रहे। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन




कोतवाली नगर के मोहल्ला श्रंगार नगर निवासी लक्ष्मनदास की जीटी रोड पर महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के सामने परचून की थोक की दुकान है। बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला देख दंग रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लक्ष्मनदास ने बताया कि गल्ले में रखे सात हजार रुपये और करीब तीन हजार रुपये का सामान चोरी गया है। मामले की तहरीर दे दी है।  
विज्ञापन




उधर, थाना रिजोर के गांव निधौली खुर्द में श्रेयस ग्रामीण बैंक की शाखा है। बताते हैं कि 13 जनवरी की रात चोरों ने बैंक के शटर का ताला तोड़ दिया, लेकिन चोरी नहीं कर पाए। गांव में जगार होने पर चोर भाग गए। सुबह जब बैंककर्मी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। इस मामले में प्रबंधक एसके शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed