फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Theft of 20 lakh rupees by opening the locks of the businessman's house

व्यापारी के घर के ताले खोल कर 20 लाख की चोरी

Wed, 25 Aug 2021 07:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Theft of 20 lakh rupees by opening the locks of the businessman's house
अलीगंज में व्यापारी के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। थाना व कस्बा अलीगंज स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले व्यापारी के घर के ताले खोल कर करीब 20 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया गया। व्यापारी रक्षाबंधन पर परिवार के साथ कानपुर स्थित ससुराल गया था। मोहल्ले में ही दूसरे मकान में रह रहे पिता ने बुधवार सुबह पुलिस को चोरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कस्बा अलीगंज के मोहल्ला गुलाम हुसैन निवासी रवींद्र कुमार शर्मा के मकान को चोरों ने मंगलवार की रात निशाना बनाया। मकान में रखे 10 लाख के जेवरात और करीब 10 लाख की नकदी चोरी करने के बाद चोर भाग गए। व्यापारी के पिता सियाराम शर्मा ने बताया कि पुत्र यूनीलीवर (हिंदुस्तान लीवर) का डिस्ट्रीब्यूटर है। उत्पादों की खरीद-फरोख्त से संबंधित नकदी हर रोज आती है। त्योहार पर बैंकों का अवकाश होने के चलते नकदी घर पर ही रखी थी। रवींद्र रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी पत्नी को लेकर कानपुर स्थित ससुराल गया हुआ था। मंगलवार रात के समय मकान के ताले खोलकर करीब 20 लाख रुपये की चोरी कर ली गई है।
विज्ञापन

पिता को चाबी देकर गया था बेटा
पुलिस का कहना कि व्यापारी अपने पिता सियाराम शर्मा को मकान की चाबी देकर गया था। मकान पूरी तरह से सुरक्षित है और चोरी होने की संभावनाएं भी कम हैं। जिस कमरे में नकदी व जेवरात रखे थे, उसी कमरे का ताला खोला गया। अन्य किसी कमरे को चोरों ने छुआ तक नहीं है। इसे लेकर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed