{"_id":"5fb170dd8ebc3e9bd5062f0f","slug":"theefth-etah-news-agr4680662110","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने घर में घुसे दो युवकों को पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करने घर में घुसे दो युवकों को पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा-फोटो
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव मानपुर में पकडे़ गए चोरों को पेड़ से बांध कर पीटती महिला। संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शादी के घर में शनिवार की रात चोर नकब लगाकर घुस गए। आवाज होने पर दो चोरों को पकड़ लिया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए चोरों की ग्रामीणों ने पेड़ से बांध कर पिटाई लगाई। तलाशी के दौरान उनसे 20 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र छत्रपाल सिंह के मकान में शनिवार रात नकब लगाकर चोर घुस गए। आवाज होने पर लोग जागे दो चोर भाग गए, लेकिन दो फंसे रह गए। दोनों चोरों को पकड़ लिया और ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर उनकी पिटाई लगाई।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चोर गांव के ही संजीव कुमार पुत्र लक्ष्मीकांत और गौतम कुमार पुत्र विजय सिंह हैं। दोनों ने पूछताछ ने अपने साथियों के नाम दुर्बीन सिंह पुत्र मदन लाल और एक अन्य का नाम बताया। तलाशी लेने पर चोरों से 20 हजार रुपये बरामद हुए। उनकी पिटाई का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
संजीव कुमार ने बताया है कि छोटे भाई की शादी दिसंबर में हैं, उसकी तैयारियां चल रही थीं और घर में रकम व अन्य सामान रखा है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि चोरों ने पूर्व में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।