फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The young man who came to date died after being hit by a roadways bus

Etah News: तारीख करने आए युवक की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत

Fri, 12 May 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to date died after being hit by a roadways bus
एटा। शहर में आगरा रोड स्थित कचहरी पुलिया के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य हादसों में छात्रा और भाई-बहन सहित छह लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। थाना व कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी धर्मवीर सिंह (40) की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजन ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मुकदमे की तारीख करने के लिए घर से निकले थे। एटा स्थित कचहरी पुलिया पर पहुंचे तभी उतर गए, लेकिन किसी तरह से गिर और बस का पहिया ऊपर चढ़ गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बस में ही सफर कर रहे ग्राम पंचायत सहनऊआ के प्रधान कुशल पाल सिंह ने बताया कि बस की खिड़की से जैसे ही उतरे वैसे ही जमीन पर गिर गए और पहिया के नीचे आ गए। मैंने ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर में रोडवेज बस से हादसे में अवागढ़ के युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं थाना रिजोर शिकोहाबाद रोड स्थित गांव निधौली खुर्द के पास बाइक की टक्कर से कक्षा 6 की छात्रा कुमकुम (11) निवासी चिंतापुर और बाइक सवार मदन मोहन निवासी रिजोर घायल हुए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। जबकि पिलुआ क्षेत्र में कंचनगढ़ी के पास बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चंद्रवती निवासी नगला गजू फिरोजाबाद, सीमा, इनकी पुत्री दीक्षा (5) और पुत्र अनीष (8) निवासीगण मचन थाना जसराना जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed