फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The young man died due to hanging, revealed in the postmortem report

Etah News: फंदा लगने से हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Mon, 17 Mar 2025 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Mar 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
The young man died due to hanging, revealed in the postmortem report
एटा। कस्बा व थाना जलेसर के मोहल्ला सादात में रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत फंदा लगने से हुई है।
विज्ञापन

मोहल्ला सादात निवासी लवकुश कुमार ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व भाई दीपक की पत्नी मोहल्ले के ही करन के साथ चली गई थी। 13 मार्च को वह करन के साथ उसके घर पर आ गई थी। जानकारी मिलने पर दीपक ने अपनी पत्नी से मिलने का प्रयास किया तो करन, मनोज, अजय, भोला, योगेश और दीपक के साढ़ू विपिन आदि ने कहा कि होली हो जाने दो उसके बाद बैठकर बात कर लेंगे।
विज्ञापन

15 मार्च की रात लगभग 9:30 बजे मनोज और अजय घर पर आकर भाई को बुला ले गए। कहा कि तुम्हारी साली संगीता और साढ़ू विपिन व पत्नी निशा मौजूद हैं और तुम्हारे साथ बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया कि काफी देर बाद वह बुलाने गया तो इन लोगों ने कहा कि अभी बात चल रही है, बाद में आना। रात अधिक होने की वजह से लवकुश वापस आकर सो गया। रविवार की सुबह दीपक का मृत शरीर गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। लवकुश ने कहा कि पूरा भरोसा है दीपक ने फंदा लगाकर जान नहीं दी है बल्कि इन लोगों ने मेरे भाई को मारकर पेड़ पर लटका दिया है।

जबकि दूसरी और युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगने से होना सामने आया है। सीओ जलेसर नितीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed