फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The young man attempted suicide by hanging himself

Etah News: युवक ने फंदा लगा जान देने का किया प्रयास

Wed, 24 Dec 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The young man attempted suicide by hanging himself
एटा। शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पत्नी ने शोर मचा दिया। परिजन मौके पर आए और उसे फंदे से उतारा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। तब युवक की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन


निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी सतीशचंद्र ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शुभकेश चालक है और छोटा पढ़ाई कर रहा है। बताया कि बुधवार की सुबह शुभकेश शराब पीकर आया और गाली-गलौज करने लगा। पत्नी व बच्चों को परेशान करना शुरू कर दिया तो हम लोगों ने ऐसा करने से मना किया। यह देखकर वह गुस्से में कमरे के अंदर चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन


जब पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। यह देख महिला ने शोर मचा दिया तो घर के अन्य लोग मौके पर आ गए और दरवाजा तोड़कर शुभकेश को फंदे से उतारा। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद सेहत में सुधार होने पर घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed