फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The work of Amrit Sarovar being built on the lines of Hari Ki Pauri is stuck.

Etah News: हरि की पौड़ी की तर्ज पर बन रहे अमृत सरोवर का काम अटका

Wed, 30 Aug 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 30 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The work of Amrit Sarovar being built on the lines of Hari Ki Pauri is stuck.
मिरहची। नवगठित नगर पंचायत मिरहची से पूर्व ग्राम पंचायत जिन्हैरा में आने वाले अमृत सरोवर को हरि की पौड़ी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। प्रस्ताव ग्राम पंचायत ने पास कर कार्य शुरू तो करा दिया, लेकिन ग्राम पंचायत अब नगर पंचायत में बदलने पर बजट नहीं मिल रहा। जिसके चलते इस सरोवर का काम अटक गया है।
विज्ञापन


शासन द्वारा अमृत सरोवरों को विकसित करने लिए ग्राम पंचायतों से लेकर पालिका परिषद तक बजट भरपूर दिया गया है, लेकिन ब्लाॅक क्षेत्र में दो अमृत सरोवरों के अलावा अन्य सभी पर विकास कार्य कोसों दूर नजर आ रहे हैं। जिसमें जिन्हैरा के समीप बने अमृत सरोवर पर एक वर्ष शुरू हुए कार्य को लेकर ऐसा लगा कि जिले का पहला सरोवर होगा। जिसे सोरोंजी में हरि की पौड़ी की तर्ज पर बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव से लेकर बजट पास कर कार्य शुरू करा दिया, लेकिन छह ग्राम पंचायत और 17 गावों को मिलाकर शासन द्वारा मिरहची को नगर पंचायत का दर्जा 2021 में दिया गया। उसके बाद से लोगों को इस अमृत सरोवर के सौैंदर्यीकरण का इंतजार है। उनका मानना है कि सरोवर जहां जल संचयन का अच्छा स्रोत बनेगा। वहीं जिले की अनोखी धरोहर के रूप में जाना जाएगा, लेकिन नगर पंचायत बनने के बाद से अमृत सरोवर पर कार्य तो दूर, किसी ने मुड़कर भी नहीं देखा है। इसमें सूखे पड़े सरोवर में घास और किनारों पर झाड़ियों का बसेरा होने लगा है।
विज्ञापन

अमृत सरोवर के लिए प्रस्ताव किया जाएगा। जिस पर शासन से बजट मिलते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसे जल्द पूरी तरह विकसित कराने पर जोर दिया जाएगा। - वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed