फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman who came for a date was beaten by her husband at the court gate

Etah: न्यायालय के गेट पर पति ने पत्नी को पीटा, राइफल की बट से फोड़ दिया सिर; पुलिस ने बचाई जान

Tue, 06 Aug 2024 09:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Aug 2024 09:53 AM IST
सार

पति से विवाद को लेकर कोर्ट में चल रहे केस की तारीख करने आई विवाहिता के साथ पति ने मारपीट कर दी। कोर्ट के गेट पर राइफल की बट से उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की जान बचाई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
The woman who came for a date was beaten by her husband at the court gate
 पीटने के बाद न्यायालय के गेट के सामने  जमीन पर लेटी रश्मि - फोटो : पीटने के बाद न्यायालय के गेट के सामने जमीन पर लेटी रश्मि

विस्तार

एटा कोर्ट में सोमवार को तारीख करने आई महिला को पति सहित ननद और ससुर ने पीट दिया। राइफल की बट से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


रश्मि निवासी छिनकौरा थाना बेवर जिला मैनपुरी ने बताया कि 16 फरवरी 2020 को नगला कटील थाना अलीगंज निवासी शिवम के साथ उसका विवाह हुआ था। कुछ दिनों बाद ही ये लोग मुझे परेशान करने लगे। एक दिन शिवम ने बुरी तरह से पीटा और पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। तबसे मैं अपनी मां के यहां रह रही हूं। 5 अप्रैल 2024 को नोएडा से मेरी ननद उपासना पहुंची और महिला थाने में पुलिसकर्मियों के सामने ही मुझे पीटा। पति शिवम दूसरी शादी करना चाहता है, इसलिए उसने तलाक का केस डाला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में सोमवार को तारीख करने न्यायालय में आई थी। न्यायालय के गेट नंबर 3 व 4 के बीच एक दुकान से नमकीन खरीद रही थी। तभी पति, ननद, ससुर सर्वेश और देवर सत्यम उर्फ सचिन आए और गाड़ी से उतरकर पीटने लगे। मेरे साथ आई मेरी बुआ सीमा ने बचाने की कोशिश की तो उनको भी पीटा। जान से मारने की नीयत से उपासना ने राइफल की बट से मेरे सिर पर प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग आए तो ससुर, ननद और देवर भाग गए। जबकि पति शिवम को पुलिस और भीड़ ने पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि तारीख करने आई महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed