फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The woman died due to hanging, the PM report revealed.

Etah News: फंदा लगने से ही हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा

Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 07 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The woman died due to hanging, the PM report revealed.
एटा। गांव ओनघाट में 4 दिसंबर को महिला का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। इसके बाद मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। मामले में मृतका के पिता ने दामाद सहित 5 लोगों के खिलाफ थाना बागवाला में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत होना आया है।
विज्ञापन

गांव अहरई विचनपुर थाना जसरथपुर निवासी महेश चंद्र ने थाने में दी प्राथमिकी में लिखा है कि 26 जनवरी को बेटी सरिता का विवाह ओनघाट निवासी सचिन के साथ किया था। कुछ समय बाद ही दामाद सचिन, समधी रामपूत, समधन नन्हींलली, मृतका का जेठ अनूप और जेठानी रुचि अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। आए दिन बेटी सरिता को घर से 2 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। कभी गाली-गलौज तो सरिता की पिटाई करना आम बात हो गई।
विज्ञापन

बताया कि इसकी जानकारी बेटी फोन कॉल के माध्यम से समय-समय पर देती थी। समझाने के बाद भी यह लोग नहीं माने और 4 दिसंबर को बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुदकुशी दर्शाने के लिए फंदे पर लटका दिया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना ही आया है। मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed