{"_id":"69935f281dd44ff4b70d5da6","slug":"the-wife-along-with-her-lover-murdered-the-stamp-vendor-etah-news-c-163-1-eta1001-146485-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी स्टांप विक्रेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी स्टांप विक्रेता की हत्या
Mon, 16 Feb 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सुमित कुमार। स्रोत पुलिस विभाग
एटा। स्टांप विक्रेता के शव के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से पति को जहरीला स्प्रे सुंघाकर हत्या कर दी। पत्नी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयोग की गई कार, जहरीली स्प्रे की डिब्बी और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 14 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि गांव अंगरैया से बंधा रोड पर शराब के ठेके के सामने गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान हेमंत निवासी आवास विकास कॉलोनी कोतवाली नगर व मूल निवासी विच्छंद पहाड़पुर थाना जैथरा के रूप में हुई।
वह कचहरी परिसर में स्टांप विक्रेता था और पत्नी व बेटे के साथ एटा में ही रह रहा था। पोस्टमार्टम के बाद 15 फरवरी को मृतक के भाई वसंत ने थाना जैथरा में पत्नी, सुमित कुमार निवासी रेलवे रोड शांति नगर व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। टीमों ने सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी के सुमित कुमार से अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसको रास्ते से हटाने की नीयत से 13 फरवरी को पत्नी ने सुमित व अन्य लोगों के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके तहत एक कार किराए पर ली गई और हेमंत को शादी में शामिल होने का बहाना बनाकर एटा से बेवर होते हुए अलीगंज मार्ग पर ले जाया गया।
यात्रा के दौरान रास्ते में दो स्थानों पर उसे शराब पिलाई। इसके बाद नशा होने पर रेपिडेम एसएल स्प्रे जो कि जहरीली होती है। इसकी ओवरडोज सुंघाकर हेमंत की हत्या कर दी गई। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को गांव अंगरैया के पास खेत में फेंक दिया।