{"_id":"6785526ee83b0347c30065b0","slug":"the-wife-along-with-her-lover-murdered-her-husband-etah-news-c-163-1-eta1001-128251-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
Mon, 13 Jan 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर के गांव बलेसरा में शुक्रवार की रात एक युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। भाई ने पत्नी के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा कर दिया। उसके अनुसार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव बलेसरा निवासी सफी मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार को भाई आस मोहम्मद पंजाब से लौटा था। रात को ही उसकी पत्नी तरतीला ने उसकी हत्या कर दी और पास में बैठकर रोने लगी। हम लोग पहुंचे तो बताया कि पता नहीं किस वजह से उनकी मौत हो गई।
हमने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। बताया कि भाई के गले और पीठ पर नील के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो कई सारे सबूत सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सनी शर्मा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आस मोहम्मद शराब का आदी था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। आस मोहम्मद के पंजाब में रहने के कारण घर पर आने वाले इसी गांव के सनी से महिला के मधुर संबंध हो गए। पति को रास्ते से हटाने के लिए शुक्रवार की रात को अधिक शराब पिलाकर नशे में होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है।