{"_id":"64875a5499e7aeb7b20cd696","slug":"the-wedding-procession-reached-the-daughters-house-with-great-fanfare-in-malavan-etah-news-c-163-1-sagr1016-807-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मलावन में धूमधाम से बिटिया के घर तक पहुंची बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मलावन में धूमधाम से बिटिया के घर तक पहुंची बरात
Mon, 12 Jun 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
एटा। विकासखंड सकीट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मलावन में लंबे समय से एक गली में जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान थे। यहां बेटियों के दरवाजे तक बरात नहीं पहुंच पाती थीं। पिछले दिनों अमर उजाला ने खास मुहिम चलाकर यहां की समस्या को उठाया। तब जाकर जलनिकासी के इंतजाम के साथ यहां सफाई कराई गई। 11 जून को रामनिवास की बेटी की शादी धूमधाम से हुई और बरात दरवाजे तक पहुंची।मलावन ग्राम पंचायत की कई गलियों में कई वर्षों से जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले रखा था। इस वजह से बरात घर के दरवाजे तक भी नहीं पहुंच पाती थी। यहां रहने वाले लोग इस समस्या की वजह से परेशान थे। मजबूरन शादी दूसरे स्थानों पर जाकर करने लगे थे। ग्राम प्रधान से लेकर विकासखंड के अधिकारियों तक सबसे शिकायत कर के देख लिया। कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया। यहां भी मायूसी ही हाथ लगी।
अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को 2 व 3 जून के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित की। खबर देखकर ग्राम प्रधान से लेकर विकासखंड तक खलबली मच गई। सफाई कर्मियों को भेजकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई। नालियों का निर्माण शुरू कराया गया। मिट्टी डलवाकर इंटरलॉकिंग का काम भी प्रारंभ करा दिया गया। गली के रहने वाले रामनिवास के घर 11 जून की रात बरात पहुंची। धूमधाम से बरात की चढ़त हुई और रामनिवास की बेटी के विवाह की रस्में घर से की गईं। लोगों ने इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया।