फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The wedding festivities begin today; markets are abuzz with the celebratory spirit of weddings.

Etah News: आज से बजेगी शहनाई, शादी-विवाह की रौनक से गुलजार हुए बाजार

Thu, 18 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 18 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The wedding festivities begin today; markets are abuzz with the celebratory spirit of weddings.
शहर के बाबूगंज में कपड़े की दुकान पर लहंगे की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
एटा। करीब डेढ़ महीने बाद जिले में सहालगों की शुरूआत शुक्रवार से हो जाएगी। इसी के साथ बाजारों में रौनक लौट आई है। बृहस्पतिवार को कपड़ा, सराफा, बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ बढ़ने नजर आने लगी।
विज्ञापन

सहालग शुरू होने के साथ ही शहर के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दूल्हा-दुल्हन के परिधानों, आभूषणों व घरेलू उपयोग के सामान की खरीदारी के लिए लोग परिवार सहित बाजार पहुंच रहे हैं। बाबूगंज समेत विभिन्न बाजारों में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। शादी की तैयारियों को लेकर कपड़ा बाजार में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। दुल्हन के लहंगे, साड़ियां, सूट व दूल्हे की शेरवानी व अन्य परिधानों की मांग बढ़ गई है। सराफा बाजार में भी सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी तेज हो गई है। इसके अलावा बर्तन, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान व गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी ग्राहकों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। व्यापारियों अमन कुमार का कहना है कि विवाह सीजन शुरू होने से पिछले कुछ महीनों से चली आ रही सुस्ती दूर होगी। कई दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर और नई वैरायटी भी उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन

मैरिज होम और बैंड पार्टियों की बढ़ी व्यस्तता
विवाह समारोहों की तैयारियों के चलते मैरिज होम, बैंक्वेट हॉल, गेस्ट हाउस व कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की व्यस्तता भी बढ़ गई है। बैंड पार्टी, डीजे, फूल सजावट, लाइटिंग और टेंट कारोबारियों को लगातार बुकिंग मिल रही हैं। कई आयोजकों ने पहले से हुई बुकिंग को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है जबकि कारीगर भी सजावट व अन्य व्यवस्थाओं में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जुलाई तक रहेंगे शुभ विवाह मुहूर्त
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 12 जुलाई तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद देवशयनी एकादशी के साथ चातुर्मास का आरंभ हो जाएगा। मान्यता है कि इस अवधि में भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं, जिसके चलते विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है।

जून और जुलाई में कई शुभ तिथियां
पंडित गिरजेश पचौरी ने कहा कि जून व जुलाई माह में विवाह के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं। जून में 19 से 29 जून तक विभिन्न तिथियों पर विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं। वहीं जुलाई में 1, 3, 4, 6, 7, 8, 9 जुलाई को भी विवाह के लिए शुभ संयोग बन रहे हैं। इन तिथियों पर जिले में बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होने की संभावना है। विवाह की शुरुआत के साथ ही बाजारों में लौटती रौनक से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। आने वाले दिनों में खरीदारी और आयोजन संबंधी गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर के बाबूगंज में कपड़े की दुकान पर लहंगे की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

शहर के बाबूगंज में कपड़े की दुकान पर लहंगे की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed