{"_id":"69a4815fc3248df49f0bf1d4","slug":"the-war-between-america-israel-and-iran-has-disturbed-the-sleep-of-exporters-etah-news-c-163-1-eta1013-147103-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अमेरिका-इस्राइल और ईरान की जंग ने उड़ाई निर्यातकों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अमेरिका-इस्राइल और ईरान की जंग ने उड़ाई निर्यातकों की नींद
Sun, 01 Mar 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
राकेश वार्ष्णेय, चकोरी कारोबारी
एटा। अमेरिका-इस्राइल के ईरान पर संयुक्त हमले और ईरान की जवाबी कार्रवाई से पश्चिम एशिया के देशों में घमासान का असर भारत के कारोबार पर भी पड़ता दिख रहा है। इस जंग ने एटा के निर्यातकों की नींद उड़ा दी है। युद्ध का सीधा असर यहां के चिकोरी और हार्डवेयर कारोबार पर पड़ता दिख रहा है। आगामी दिनों में एक्सपोर्ट बंद होने की आशंका से कारोबारी बेचैन हैं। वहीं धातुुओं पर महंगाई के अंदेशा को देखते हुए हार्डवेयर कारोबार पर भी बड़ा असर पड़ सकता है।
इस्राइल और अमेरिका द्वारा शनिवार को ईरान पर हमले किए गए। जवाबी कार्रवाई के दौरान ईरान ने इजरायल, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कुबैत समेत कई देशों पर मिसाइलें दाग दीं। इसके कारण तनाव और अधिक बढ़ गया है। पश्चिमी एशिया के घमासान में यहां के लोग भी फंसे होने की आशंका है। आगामी दिनों में एक्सपोर्ट पर रोक के अंदेशे को देखते हुए यहां के निर्यातक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। सबसे ज्यादा असर हार्डवेयर और चिकोरी पर कारोबार पर पड़ेगा।
--
टैरिफ से मिली राहत तो युद्ध ने बढ़ाई टेंशन
स्थानीय निर्यातकों की मानें तो अब तक अमेरिकी टैरिफ की दरों में बढ़ोत्तरी से कारोबार प्रभावित था। भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते के बाद टैरिफ की दरें घटने से कुछ हालात सामान्य हुए। अब इस युद्ध ने टेंशन बढ़ा दी है। तेल, धातु अैर अन्य चीजों पर महंगाई होने के संशय से कारोबारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
-- -
चिकोरी का एक्सपोर्ट संशय में
चिकोरी कारोबारी राकेश वार्ष्णेय बताते हैं कि यह एटा जनपद का प्रमुख उद्योग है। यहां से चिकोरी प्रसोसिंग के बाद देश ही नहीं विदेशों में भेजी जाती है। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले समेत कई कंपनियों को यहां से माल जाता है। वहीं अमेरिका, रूस, यूरोप, साउथ अफ्रीका समेत करीब 17 देशों में यहां से चिकोरी भेजी जाती है। चकोरी से काॅफी के लिए बिलेंड बनाए जाती है। अब अमेरिका, ईरान और खाड़ी देशों में युद्ध का असर एक्सपोर्ट पर पड़ता दिख रहा है। ऐसे में उत्पादन में बड़ी गिरावट आने का अंदेशा है।
--
मेटल पर महंगाई से टूटेगी हार्डवेयर कारोबार की कमर
जलेसर के हार्डवेयर निर्यातक रूपम गुप्ता बताते हैं कि जब भी युद्ध होता है मेटल के दामों में उछाल आता ही है। अमेरिका-ईरान युद्ध का असर दिखने लगा है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोना, चांदी, तांबा, पीतल, जस्ता समेत अन्य धातुओं के दामों में बढ़ोत्तरी तय मानी जा रही है। तांबा, जस्ता समेत अन्य धातुओं का आयात मध्य एशिया से होता है। वहां तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए आगामी दिनों में हार्डवेयर कारोबार प्रभावित होगा।