{"_id":"934a92c284aa6222167f56d8acf7b6ed","slug":"the-villagers-killed-the-thief-beat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 09 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला भूड़ के एक घर में शादी समारोह चल रहा था। कुछ चोरों ने धावा बोल दिया। उनमें से एक को महिलाओं ने दबोच लिया। तीन भाग गए। पकड़े चोर को ग्रामीणों ने अधमरा कर दिया। उसके बाद उसे कोतवाली ले गए। जहां से पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव के ग्रीश की शादी थी। बारात नगला भंडारी गई हुई थी। बारात चले जाने के बाद घर में महिलाएं थीं। देर रात विनोद (26) निवासी नगला हीरा पटियाली तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस गया। चोरों पर घर की महिलाओं की नजर पड़ी। उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आवाज सुन अन्य ग्रामीण भी आ गए और घेराबंदी कर ली। उनमें से एक चोर विनोद को दबोच लिया। तीन अन्य भागने में सफल रहे।
विनोद की जमकर पिटाई की। ग्रामीण उसे कोतवाली ले लाए। घायल विनोद को तत्काल पुलिस ने चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भागे हुए चोरों के नाम भी प्रकाश में आए है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। विनोद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जान माल की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों ने चोर पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट ही जाएगी कि विनोद की मौत का कोई और कारण तो नहीं।
एएसपी, राधेमोहन भारद्वाज
गांव में लगातार हो रही चोरी की वारदातें
नगला भूड़ में पिछले एक सप्ताह पूर्व ही चोरी की वारदात हुई थी। चोर ग्रामीण शंकर के घर में घुस आए थे और कीमती सामान चोरी कर ले गए। इससे कुछ दिन पूर्व ही गांव में ही ग्रामीण विनोद के घर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों में पहले से ही चोरों के खिलाफ आक्रोश था।