फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The truth about the CHC: Nutrition on paper, only tea in the stomach

सीएचसी का सच: कागजों में पोषाहार, पेट में सिर्फ चाय

Thu, 22 Oct 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 22 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The truth about the CHC: Nutrition on paper, only tea in the stomach
जलेसर (एटा)। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत प्रसूताओं को मिलने वाले भोजन और बुनियादी सुविधाओं में अनियमितताएं सामने आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जलेसर में भर्ती प्रसूताओं को समय पर नाश्ता मिल रहा है और न लंच। परिजन घर से खाना लाने पर विवश हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई जा रही इस योजना का मकसद गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में प्रसव के लिए प्रेरित करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इसके लिए प्रसूताओं की डाइट पर प्रतिदिन 150 रुपये खर्च करने का प्रावधान है। इसमें सुबह नाश्ते में ब्रेड-मक्खन, दूध, अंडा, दही, मौसमी फल, लंच में दाल, मौसमी सब्जी, चावल, मौसमी फल और डिनर में दाल, रोटी, सब्जी शामिल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर हर माह 100 से अधिक महिलाओं की डिलीवरी होती है। यहां की कहानी योजना के उलट है। प्रसूताओं का आरोप है कि उन्हें मेन्यू के मुताबिक भोजन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


केस-1: चाय मिली, भोजन नहीं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर में भर्ती नगला मोती की सोना ने बताया कि पिछले दो दिन से सीएचसी जलेसर में भर्ती हैं। डिलीवरी के बाद कल रात दलिया दिया गया है और आज सुबह 11 बजे तक चाय के अलावा कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2: बेड पर चादर तक नहीं
गांव रेज़ुआ की सुनीता ने बताया कि हम पहले भी गांव की महिलाओं के साथ आए हैं। डिलीवरी वार्ड में गंदगी थी। बेड पर चादर भी बिछी नहीं है। उन्हें सुबह 11 बजे तक सिर्फ चाय दी गई। इसके साथ कुछ और नहीं दिया गया।

केस-3: कैंटीन भी बंद
गांव चिरगवां के तीमारदार सूरज ने बताया कि सुबह चाय दी गई थी। रात से सुबह 11 बजे तक कोई नाश्ता और भोजन नहीं दिया जा रहा है। बाहर एक कैंटीन है, वह भी बंद है।

केस-चार: नाश्ता मिला न भोजन
प्रसूता गुलतफा ने बताया कि वह दो दिन से यहां भर्ती हैं। उन्हें न तो नाश्ता ही दिया गया है और न ही भोजन। तीमारदार घर से भोजन लेकर आ रहे हैं।

72 घंटे भर्ती का है नियम, जल्दी कर दी जाती है छुट्टी
नियमानुसार प्रसूता को नॉर्मल डिलीवरी पर 48 घंटे भर्ती रखने का नियम है। ऑपरेशन में कम से कम 72 घंटे रखा जाना चाहिए लेकिन निर्धारित समय से पहले ही प्रसूताओं की छुट्टी कर दी जाती हैं। नॉर्मल डिलीवरी के मामलों में सीएचसी पर 80 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की 24 घंटे के भीतर छुट्टी कर दी गई।


यह है नियम: जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम
सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं के लिए पूरी तरह से निशुल्क इलाज का मानक है। अस्पताल में रहने के दौरान सभी जरूरी दवाइयां, इंजेक्शन और खून की जांच (ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड आदि) पूरी तरह मुफ्त होती हैं। अस्पताल में रहने के दौरान प्रसूता को नियमानुसार निशुल्क पौष्टिक आहार दिया जाता है। घर से अस्पताल लाने के लिए और डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित घर छोड़ने के लिए सरकारी एंबुलेंस (102 या 108 सेवा) पूरी तरह मुफ्त मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed