फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The torso of the girl stopped working with high fever

तेज बुखार के साथ बच्ची के धड़ ने काम करना किया बंद

Sun, 05 Sep 2021 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
The torso of the girl stopped working with high fever
एटा। तेज बुखार से पीड़ित एक बच्ची के आधे धड़ ने काम करना बंद कर दिया। मैनपुरी की इस बच्ची को परिजन यहां एक निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर लाए थे। स्थिति बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। उधर, मेडिकल कॉलेज की लैब में शनिवार को की गई जांच में एक युवक और एक युवती में डेंगू के लक्षण मिले हैं। पुष्टि के लिए दोनों के सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए अलीगढ़ भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के गांव हरियारपुरा निवासी अजय शनिवार रात अपनी चार वर्षीय पुत्री अंशिका को लेकर यहां शहर के एक बाल रोग विशेषज्ञ के पास पहुंचे। डॉक्टर ने आधे धड़ को काम करना बंद देख उसे उच्च केंद्र पर ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद अजय बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची का परीक्षण कर भर्ती करने के बाद उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की लैब में शनिवार को लिए गए सैंपल में से अलीगंज निवासी 20 वर्षीय नेहा और कासगंज निवासी अजीत को डेंगू एनएस-1 की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि दोनों का सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए हैं। अभी तक 4 लोगों का एलाइजा टेस्ट कराया गया, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed