{"_id":"580ba8e34f1c1b592c706b93","slug":"the-timetable-is-consistent-with-the-operation-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सारिणी के अनुरूप हो ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सारिणी के अनुरूप हो ट्रेनों का संचालन
Amar Ujala
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
समय सारिणी के अनुरूप हो ट्रेनों का संचालन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम निखिल पांडेय ने मंडलीय अधिकारियों के टीम के साथ रेलवे जंक्शन पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जंक्शन के अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुदृढ़ बनाने के संबंध में निर्देश दिए।
डीआरएम ने गाड़ियों का आवागमन समय सारिणी के अनुरूप संचालित किए जाने को कहा।
यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्री सुविधाओं का सुदृढ़ रहना आवश्यक है। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से कहा कि रेल प्रशासन स्वच्छता अभियान एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए गंभीर है। किसी भी तरह से यात्रियों को दिक्कतें न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इज्जनगर रेल मडल में ट्रेनों का संचालन सुदृढ़ तरीके से हो रहा है।
कासगंज-बरेली रेल लाइन पर यात्री ट्रेनों के बढ़ाए जाने के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि रामगंगा पुल पर काम चल रहा है। यह काम पूरा होते ही लंबी दूरी की ट्रेनें इस मार्ग से संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को काफी लाभ होगा। कार्य शीघ्र पूरा कराना रेलवे की प्राथमिकता हैं। इस दौरान इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों में जहावर राम, आरके श्रीवास्तव, बीके गुप्ता, गौरव गुप्ता, मानसी मित्तल मौजूद रहे। स्टेशन अधीक्षक बीके श्रीवास्तव ने डीआरएम की अगवानी करते हुए स्वागत किया।