फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The theft case dragged on for 10 years; a fine of one thousand rupees was imposed.

Etah News: चोरी का 10 साल चला केस, एक हजार रुपये का लगा जुर्माना

Wed, 09 Sep 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 09 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The theft case dragged on for 10 years; a fine of one thousand rupees was imposed.
एटा। मारहरा क्षेत्र में बाइक और नकदी चोरी के करीब 10 साल पुराने मामले में न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस के अनुसार प्रभावी पैरवी और मॉनिटरिंग सेल की निगरानी के चलते मामले में फैसला हुआ।
विज्ञापन




23 जून 2016 को एक व्यक्ति ने मारहरा थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बाइक और 5,500 रुपये चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी डीसी उर्फ योगेश उर्फ जागेश निवासी सुमेर को मामले से संबंधित पाया। इसके बाद साक्ष्य संकलन करते हुए 27 जुलाई 2016 को आरोपपत्र न्यायालय में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा की ओर से न्यायालय में प्रभावी पैरवी की गई। इसी के चलते मंगलवार को एसीजे-जेडी कोर्ट संख्या 27 ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed