{"_id":"0e391552ebe09888c321bdb3db24b567","slug":"the-teams-were-composed-devotional-atmosphere-kanvdion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ियों की टोलियां माहौल को बना रहीं भक्तिमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ियों की टोलियां माहौल को बना रहीं भक्तिमय
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 09 Aug 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को लेकर जिले के प्रमुख शिवालयों पर रविवार को एक बार फिर तैयारियां देखी गईं। शिव मंदिरों को सजाने व शिव भक्तों द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक के लिए बेरीकेटिंग आदि तैयारियां होती दिखीं। इधर, शहर के प्रमुख मार्गों पर कावडिय़ों का रैला भी दिखाई दिया। बम भोले के जयकारों के साथ निकाल रही कांवड़ियों की टोलियां शहर के माहौल को भक्तिमय बना रही हैं।
सावन के दूसरे सोमवार से पहले शहर व आसपास के शिव मंदिरों में तैयारियां होते हुए दिखीं। शहर के प्राचीन कैलाश मंदिर में भी कमेटी के लोगों द्वारा दूसरे सोमवार को होने वाली पूजा अर्चना की तैयारियां कीं। कमेटी के लोग सजावट आदि व्यवस्थाओं में देर शाम तक व्यस्त रहे। वहीं, भक्तों में भी धार्मिक आयोजन को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। दूसरी ओर, प्रमुख मार्गों पर कावडिय़ों के जत्थे भी नजर आ रहे हैं। जो सोमवार को भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की टोलियों द्वारा लगाए जा रहे भोलेनाथ के जयकारों से शहर का माहौल शिवमय हो गया।