{"_id":"64f7686bc98e300e00023bf6","slug":"the-teachers-of-the-district-got-the-award-from-the-minister-of-state-etah-news-c-163-1-sagr1019-4887-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राज्यमंत्री से जिले के शिक्षकों को मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राज्यमंत्री से जिले के शिक्षकों को मिला पुरस्कार
Tue, 05 Sep 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
एटा। शिक्षक दिवस के मौके पर मंगलवार को लखनऊ में जलेसर के एमजीएच इंटर कॉलेज में तैनात अर्थशास्त्र के प्रवक्त्त श्याम बिहारी तिवारी को राज्यमंत्री संदीप सिंह ने प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाते ही शिक्षक का चेहरा खिल उठा। इस दौरान शिक्षक के परिजन साथ रहे। वहीं जलेसर के दहेलिया पूठ के प्राथमिक विद्यालय में तैनात बिम्बसार बौद्ध को भी राज्यमंत्री ने सम्मानित किया।
एमजीएच इंटर कॉलेज में तैनात अर्थशास्त्र के प्रवक्ता श्याम बिहारी तिवारी को वर्ष 2022 में राज्य पुरस्कार उन्हें नवाचारी शिक्षा के साथ कॉलेज में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर जोर देने के लिए दिया गया था। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की रुचि अर्थशास्त्र के प्रति बढ़ाई थी। वहीं नवाचार में विद्यार्थियों को बताया कि पहले घर के बजट से शुरूआत करो। घर में खर्च कैसे चलता है। प्रत्येक विद्यार्थी ने घर जाकर इसकी जानकारी की। इसके बाद उन्हें देश के बजट के बारे में बताया था। कॉलेज में विद्यार्थियों को कई जानकारियांं प्रार्थना सभा के दौरान भी देते हैं।
मंगलवार को जब लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी में राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सम्मानित किया तो वह गौरान्वित हो उठे। उन्होंने बताया वह बेहद खुशी का पल था कि वहां उन्हें सम्मानित किया गया। जलेसर के दहेलिया पूठ में स्थिति प्राथमिक विद्यालय में तैनात बिंबसार बौद्ध को नावाचारी शिक्षा को लेकर वर्ष 2022 में राज्य पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया था। मंगलवार को उन्हें भी लखनऊ में राज्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया खुशी का वह पल था जब उन्हें सम्मानित किया जा रहा था। शिक्षक के जीवन में ऐसे ही पल महत्वपूर्ण हाेते हैं।