फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The target of planting 11.53 lakh saplings in the district, 22 departments are responsible

Etah News: जिले में 11.53 लाख पौध रोपण का लक्ष्य, 22 विभागों को जिम्मेदारी

Sun, 01 Mar 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 01 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
The target of planting 11.53 lakh saplings in the district, 22 departments are responsible
एटा। पर्यावरण संरक्षण के तहत शासन ने इस वर्ष जिले को 11 लाख 53 हजार 905 पौधारोपण का लक्ष्य सौंपा है। आगामी वर्षा ऋतु में जिले की आठ ब्लॉकों में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर 22 विभागों को पौधारोपण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन विभाग के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व सहित अन्य विभाग इस महाअभियान में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। पौधारोपण की पारदर्शिता और पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के लिए विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। तैयारियों के तहत गड्ढे खोदने का कार्य मनरेगा से कराया जाएगा जिससे ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा। बारिश शुरू होते ही एक साथ पूरे जिले में पौधारोपण शुरू किया जाएगा। ब्लॉकों में लक्ष्य निर्धारित कर पौधों का वितरण होगा, जिनमें अलीगंज ब्लॉक में सर्वाधिक लक्ष्य रखा गया है। शासन ने विभागों को स्थानीय जलवायु के अनुकूल प्रजातियों के चयन और पौधों के संरक्षण पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए हैं। मानसून के दौरान जनप्रतिनिधियों और आमजन की सहभागिता वाले विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed