फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The supply is being cooled to the transformer from the cooler.

Etah News: कूलर से ट्रांसफाॅर्मर को ठंडा कर दी जा रही आपूर्ति

Wed, 22 May 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 22 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
The supply is being cooled to the transformer from the cooler.
राजा का रामपुर। गर्मी शुरू होते ही बिजली का खेल भी शुरू हो जाता है। दिन हो या रात उपभोक्ताओं को बिजली ट्रिपिंग से मिल रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में एसी, कूलर का प्रयोग कर रहे हैं। इससे ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ गया है। लोड बढ़ने से ट्रांसफाॅर्मर गर्म हो रहे हैं। ऐसे में उनको ठंडा करने के लिए निगम के कर्मियों ने कूलर लगाए हैं।
विज्ञापन


कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र पर लगे दो 5 एमबीए के ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति दी जाती है। प्रत्येक ट्रांसफाॅर्मर में 262 एम्पीयर का लोड उठाने की क्षमता है, लेकिन लोड 300 एम्पीयर से अधिक है। इसके कारण ट्रांसफाॅर्मर जल्दी गर्म हो जाता है और ट्रिपिंग होने लगती है। ऐसे में ट्रांसफाॅर्मर को ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए हैं। जबकि उपभोक्ताओं को आपूर्ति निर्बाध मिले इसके लिए 10 एमबीए ट्रांसफाॅर्मर की मांग 3 वर्ष से की जा रही है, लेकिन अब तक यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। गर्मी में बिजली का मिलने के कारण उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

----------
कस्बा राजा का रामपुर का फीडर अलग होना चाहिए। बिल शहरी तो बिजली ग्रामीण क्षेत्र के बराबर क्यों। अगर हालात जल्द न सुधरे तो उर्जा मंत्री एवं सीएम से शिकायत की जाएगी। -विजय सिंह राठौर, कस्बा निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बिजली घर पर लगे ट्रांसफाॅर्मर को जरूरत के अनुसार बदलना चाहिए। घरेलू एवं समर के कनेक्शन बड़े हैं तो ट्रांसफॉर्मर भी बदला जाए। जिससे वह लोड उठा सकें और बिजली आपूर्ति निर्बाध मिल सके। -पवन, कस्बा निवासी

----------
लाइन को अलग करने का कार्य जो कंपनी कर रही थी। उसने कार्य करना बंद कर दिया है। उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। ओवरलोड की वजह से ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। जल्द ही विद्युत सप्लाई में सुधार किया जाएगा। -सोनू कुमार , एसडीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed